राशिफल

राशिफल 01 अक्‍टूबर 2020: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल- आज का दिन नव उमंग व उत्साह से अपने कार्यों को पूरा करने का है। रुका धन मिल सकता है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। उदर विकार की संभावना है। लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल- आज का दिन राजनीति में सफलता की प्राप्ति का है। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। छात्र विकास की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

मिथुन राशिफल- आज जॉब संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। तिल का दान करें।

कर्क राशिफल- चन्द्रमा मन को धार्मिक कार्यों की तरफ खींचेगा। आज हेल्थ को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। मेष व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी बड़े संत का आशीर्वाद मिल सकता है।

सिंह राशिफल- छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कन्या राशिफल- स्वास्थ्य सुख की सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।

तुला राशिफल- आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।धन का व्यय हो सकता है। आज यात्रा से बचें।

वृश्चिक राशिफल- आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। मंगल व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें। छात्रों के लिए सफलता प्राप्ति का समय है।

धनु राशिफल- आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक समृद्धि के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

मकर राशिफल- आज का दिन शनि व चन्द्रमा के शुभ प्रभाव का है। पॉलिटिशियन के लिए बेहतर समय है। धन का व्यय होगा। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कुंभ राशिफल- गुरु व चन्द्र गोचर से आज हर कार्यों में सफलता मिलेगी। आज धन का सुंदर निवेश हो सकता है। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। आज अन्न का दान करना श्रेयस्कर है।

मीन राशिफल- व्यवसाय में थोड़े परेशानी आ सकती है। धन का भी व्यय हो सकता है। जॉब में रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Related Articles

Back to top button