मनोरंजन

Sunil Grover Net worth: कभी नहीं थे किराया देने के पैसे, आज इतने करोड़ की नेट वर्थ के मालिक हैं सुनील ग्रोवर

मुंबई. गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे किरदार से फैंस को कई साल तक गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। सुनील ग्रोवर आज जिस मुकाम पर हैं इसके लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है।

सुनील ग्रोवर कॉलेज के वक्त से ही थिएटर में एक्टिव थे। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से थिएटर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सुनील ग्रोवर ने बैंक में भी नौकरी की। बीबीसी से बातचीत में सुनील ग्रोवर ने बताया था कि ‘मुंबई आने के एक साल बाद मेरे सारे पैसे खत्म हो गए थे। मैं जुहू जैसी महंगी जगह में नहीं रह सकता था। एक्टर होने के कारण कमरा भी नहीं दिया जाता था। पहला टीवी शो मिला पर मुझे रिप्लेस कर दिया गया।’

इतनी है नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर के पास 2.5 मिलियन यूएस डॉलर यानी 18 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख और सीरियल के लिए 20 से 30 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। एक्टिंग के अलावा सुनील ग्रोवर कई ब्रैंड्स को भी एंडोर्स करते हैं। इसके लिए वह 50 से 60 लाख रुपए फीस लेते हैं।

ऐसा है कार कलेक्शन और घर
सुनील ग्रोवर के घर की बात करें उनके पास मुंबई में आलीशान घर है। ये घर उन्होंने 2.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके अलावा भी सुनील ग्रोवर के पास कई रिएल एस्टेट प्रॉपर्टी है।

Related Articles

Back to top button