राशिफल

राशिफल 18 जनवरी 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: छात्र प्रगति मार्ग पर हैं। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है।जाँब में प्रोमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। लंबी दूरी की यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों को  लाभान्वित करेंगे। शुक्र का प्रभाव बैंकिंग जाँब में सफल करेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: राजनीति से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। जाँब में उन्नति होगी। हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें।पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। गुरु व चन्द्रमा का गोचर शिक्षा में लाभ दे सकता है।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: शुक्र व शनि व्यवसाय में उन्नति देंगे। जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: जाँब में मंगल व गुरु उन्नति की तरफ ले जा सकते हैं। व्यवसाय में शुक्र व चन्द्र गोचर सफलता देगा। नारंगी रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर की शुभता के कारण जाँब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: जाँब में प्रगति के संकेत हैं। व्यावसायिक लेन देन की त्रुटि आपको परेशान कर सकती है। धन आगमन के संकेत हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जाँब में सफलता का है। आर्थिक सुख के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: आज रुके कार्यों में प्रगति हो सकती है। जाँब में थोड़ा तनाव मिल सकता है। नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं।

Related Articles

Back to top button