उत्तराखंड

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बोले, समाज के हर वर्ग को सड़क पर ले आई भाजपा सरकार

ऋषिकेश। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार में आने से पहले जनता से जितने भी वायदे भाजपा ने किए थे, वो एक भी पूरे नहीं हुए हैं। समाज के हर वर्ग को भाजपा सरकार सड़क पर ले आई है।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह शनिवार को पूर्व सांसद त्रेपन सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ऋषिकेश इंद्रमणि बडोनी चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया। बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। बड़ी बात यह है कि इस बार जनता भी कांग्रेस के साथ खड़ी नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार में आने से पूर्व भाजपा ने जितने भी वायदे जनता से किए थे, एक भी पूरे नहीं हो पाए हैं। आज जनता सड़क पर है और भाजपा नेता कुर्सी पर। उन्होंने कहा समाज का हर वर्ग परेशान है। कर्मचारी आंदोलनरत हैं। महंगाई चरम पर है, मातृशक्ति परेशान है। बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग परेशान है, किसान आंदोलनरत हैं। प्रदेश सरकार में भाजपा के आने के बाद भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। हरिद्वार कुंभ में कोरोना जांच घोटाला इसका एक उदाहरण मात्र है।

Related Articles

Back to top button