राशिफल

19 February 2022: जॉब में तनाव दे सकता है यह दिन, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

1. मेष राशिफल- 

आज खष्ठम चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव दे सकता है। मंगल व शुक्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा के पंचम गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 

आज छात्र करियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मकर राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-

आर्थिक सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मकर व कुम्भ राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-

जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व हरा रंग शुभ है। आईटी व टीचिंग जॉब वालों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 

जॉब में कोई रुका धन प्राप्त होगा। इस राशि का चन्द्रमा व कुंभ का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नीला व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल-

आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना बनएगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 

एकादश चन्द्रमा शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

9. धनु राशिफल-

छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- 

गुरु के द्वितीय व चन्द्र के भाग्य भाव में गोचर से सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व गुरु गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 

आज चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु का इस राशि में गोचर शुभ है। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। नीला व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 

चन्द्रमा आज इसी राशि से पंचम में है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button