उत्तराखंड

सल्ट उपचुनाव को भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, प्रचार के अंतिम दिन आज सीएम समेत जुटेंगे दिग्गज

देहरादून। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में विधानसभा की सल्ट सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत अन्य नेता सल्ट में जुटेंगे। वे वहां भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।सल्ट सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए साख का सवाल है।

प्रदेश की भाजपा सरकार और पार्टी संगठन में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद हो रहे इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सियासी कौशल की परीक्षा होनी है। यदि पार्टी को जीत हासिल हुई तो यह 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद़्देनजर मनोबल उसका बढ़ाने वाली भी होगी। इसे देखते हुए भाजपा ने सल्ट में पूरी ताकत झोंकी हुई है।

Related Articles

Back to top button