उत्तराखंड

देश ने कांग्रेस का साथ हमेशा दिया पर इस पार्टी ने देश साथ कभी नहीं दिया : सांसद रवि किशन

रुद्रपुर : उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। भाजपा व कांग्रेस ने आज आपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश में आज पीएम मोदी से लेकर प्रियंका गांधी मैदान में हैं। इसी क्रम में भाजपा की तरफ से गाेरखपुर उत्तर प्रदेश के सांसद रवि किशन ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि देश ने कांग्रेस का साथ दिया, मगर कांग्रेस ने देश का कभी साथ नहीं दिया। इसलिए जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। कहा कि कांग्रेस में दाे चेहरे हैं, कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति में उलझी है। उत्तर प्रदेश में तीन सौ से अधिक सीटें आएंगी और उत्तराखंड में 42 से 45 सीटें आएंगी।

सांसद किशन शनिवार को नैनीताल हाईवे स्थित एक होटल में पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री के उत्तराखंड में कार्यक्रम होने से भाजपा के पक्ष में माहौल बदल गया है। देवभूमि में धामी को लाने की ललक है। धामी युवाओं का पसंद है। इसलिए उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार आएगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन सौ से अधिक सीटें आएंगी। बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण में हुए चुनाव में कमल का असर दिखा है। 50 प्रतिशत से अधिक मतदान होता है तो भाजपा के पक्ष में असर होता है। इसका असर उत्तराखंड में भी दिखेगा। प्रधानमंत्री माेदी का विजन आगे बढ़ रहा है। भाजपा की सोच राष्ट्र, देशभक्ति, एक भारत अखंड भारत की है। देश ने दो साल काेरोना की मार को झेली है।

Related Articles

Back to top button