राष्ट्रीय

CBIने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अवैध शिकार के आरोप में 3 को गिरफ्तार किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए जानवरों के अवैध शिकार और उनके शरीर के अंगों की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंटर पटेल, अशोक पारेख और परमजीत सिंह के रूप में हुई है। परमजीत सिंह दिल्ली का रहने वाले है, जबकि दो अन्य लोग जयपुर के रहने वाले हैं। तीनों गिरफ्तार आरोपी एक अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क का हिस्सा थे।यह आरोप लगाया गया था कि एक अंतरराज्यीय गिरोह का एक नेटवर्क जानवरों की अवैध तस्करी और जानवरों के शरीर के अंगों के व्यापार में शामिल था।सीबीआई ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों के साथ मिलकर दिल्ली में सर्च ऑपरेशन चलाया और उक्त आरोपी के पास से 19 तेंदुए / बाघों के पंजे बरामद किए हैं। इसके बाद जयपुर में भी कई स्थानों पर आगे का सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके परिणामस्वरूप अन्य सात और बाघ/तेंदुए के पंजे बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपियों को दिल्ली की सक्षम अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button