राशिफल

राशिफल 10 जून 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष :  आज जॉब से सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष : आपको आज व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज क्रोध से बचना होगा। मित्रों संग धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मिथुन : आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नई कार्य योजना सफल हो सकती है।आसमानी रंग शुभ है। आज असत्य से बचें। गेंहू का दान करें।

कर्क : जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज परिवार से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पीला रंग शुभ है।

सिंह :  व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।पीला रंग शुभ है।आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।गाय को पालक खिलाएं।

कन्या :  आज का दिन जॉब में सफलता का है।बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।श्री गणेश उपासना करें।

तुला : आज गृह कार्य सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी।हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है।उड़द का दान करें।

वृश्चिक : आज जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल रंग शुभ है।गेंहू का दान करें। स्वास्थ्य से सुख सम्भव है।

धनु : आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें।तिल का दान करें।नारंगी रंग शुभ है।

मकर : छात्र अपने कॅरियर को नई सकारात्मक दिशा देंगे। व्यवसाय में शुभ लाभ है। हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कुम्भ : व्यवसाय में सफलता है।परिवार में आर्थिक प्रगति से सुख मिलेगा।नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। हेल्थ से सुख मिल सकता है।चावल का दान करें।

मीन :आज व्यवसाय में किसी रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। बैंकिंग व आईटी कॅरियर से जुड़े लोग जॉब को नई दिशा देंगे। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

Related Articles

Back to top button