उत्तराखंड

डोईवाला से दून तक उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

देहरादून। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही डोईवाला से दून तक जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने पूरे जोश के साथ भव्य स्वागत किया। मंगलवार दिन में करीब 11 बजे गणेश गोदियाल ओपन कार में अपने समर्थकों के काफिले के साथ एयरपोर्ट से निकले और कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले हर्रावाला, रिस्पना पुल और आराघर में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

आराघर में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा व पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। राजकुमार ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस 2022 के चुनाव में सफल होगी।

इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट संदीप चमोली, विकास नेगी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश रमन, दून व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, शेखर कपूर, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button