राशिफल

25 Feb 2022: मकर व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए अपना आज का राशिफल

1 मेष-  आज व्यवसाय सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में आत्मविश्वास की स्थिति रहेगी।12:05pm के बाद चन्द्रमा का इस राशि से नवम गोचर शुभ है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल व गुड़  का दान करें।

2 वृष- आपको जाँब व व्यवसाय में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा।आज चन्द्रमा इस राशि से अष्टम  है।ज्यादा यात्रा से बचना होगा ।हरा व लाल रंग शुभ है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।तिल व गेंहू का दान करें।

3 मिथुन- चन्द्रमा का अष्टम गोचर व गुरु व सूर्य का दशम होना शुभ है।आज कुछ लम्बित उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है।हरा व नीला रंग शुभ है। आज क्रोध व भावुकता से बचें।अन्न दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

4 कर्क- सप्तम बुध व शनि व 12:05pm के बाद धनु का चन्द्रमा जाँब में  बड़ा लाभ दे सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

5 सिंह- रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। राशि स्वामी सूर्य का कुम्भ व 12:05 pm के बाद चन्द्रमा का धनु गोचर शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।पीला व लाल रंग शुभ है। सन्तान के शिक्षा को लेकर प्रयासरत रहें।

6 कन्या- आज का दिन व्यावसायिक कार्यों में सफलता का है।आज धनु का चन्द्रमा व कुम्भ का गुरु पूजा पाठ में व्यस्त करेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7 तुला- जांब में सफलता की प्राप्ति होगी।आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा का तृतीय गोचर  हर तरफ से शुभ फल प्रदान करेगा।लाल व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। जाँब में बड़ा लाभ रहेगा।तिल व गुड़ का दान करें।

8 वृश्चिक- मंगल व शुक्र का द्वितीय गोचर व्यवसाय में अपने कार्यों के प्रति आपको सचेत कर रहा है। हरा व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। व्यवसाय में कन्या व तुला राशि के मित्रों से कोई बड़ा लाभ सम्भव है।

9 धनु- आज गुरु के तृतीय व चन्द्रमा के धनु गोचर से जाँब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आज हेल्थ में लापरवाही से बचें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

10 मकर- शनि व बुध इसी राशि में हैं।द्वितीय गुरु ,12:05pm के बाद द्वादश चन्द्रमा व कुम्भ का सूर्य जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है। शिक्षा में प्रोग्रेस करेंगे।

11 कुम्भ- 12:05pm के बाद एकादश चन्द्रमा जांब  में प्रोमोशन के संकेत देते हैं। शिक्षा में प्रगति से सुख मिलेगा।हरा व नारंगी रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हेल्थ से सुख मिल सकता है। उड़द व गुड़ का दान करें।

12 मीन- गुरु सूर्य का कुम्भ व 12:05 pm के बाद चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में संघर्ष दे सकता है। जाँब में दायित्व परिवर्तन का संकेत है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।आईटी व बैंकिंग जाँब के लोग अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है।तिल व गेंहू का दान करें।

Related Articles

Back to top button