उत्तराखंड

Uttarakhand Election 2022: युवाओं के साथ धारचूल में जाति को भी साधेंगे धन सिंह धामी

पिथौरागढ़ : धारचूला विधानसभा सीट पर धन सिंह धामी पर दांव लगा कर भाजपा ने एक तीर से दो निशान साधने का प्रयास किया है। दो चुनाव जीत चुके कांग्रेस के हरीश धामी की ही जाति के धन सिंह धामी को टिकट देकर सीमांत विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े धामी वोट बैंक मेंं सेंध लगाने का प्रयास किया है। भाजपा के धामी धारचूला ब्लाक से आते हैं। इस क्षेत्र में कई गांव धामी उपजाति बहुल हैं। पार्टी ने इस बार हरीश धामी की तरह युवा प्रत्याशी को मैदान में उतार कर युवाओं को भी साधने की कोशिश की है।

सीमांत की धारचूला विधानसभा सीट पर भाजपा अभी तक कमल नहीं खिला सकी है। इस सीट पर दो बार निर्दलीय गगन रजवार तो दो बार से कांग्रेस के हरीश धामी विधायक हैं। उपचुनाव के बाद लगभग ढाई साल कांग्रेस के हरीश रावत यहां के विधायक रहे। भाजपा यहां पर 2002 के बाद रनर रही है। जीत का स्वाद उसे नहीं मिला है। पिछले चार चुनावों में भाजपा ने हमेशा यहां पर प्रत्याशी बदले हैं। 2002 में गोवर्धन बृजवाल, 2007 में कुंदन सिंह टोलिया, 2012 में खुशाल सिंह पिपलिया और 2017 में स्वामी विरेंद्रानंद को प्रत्याशी बनाया। प्रत्याशी बदलने के बाद भी भाजपा रनर ही भर रह गई।

Related Articles

Back to top button