राशिफल

18 February 2022: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तुला व वृष के जातक, पढ़ें 18 फरवरी 2022 का राशिफल

मेष- आज पंचम चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को बड़ा लाभ दे सकता है। मंगल व शुक्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृष-  चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज पॉलिटिकल कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

कर्क- स्वास्थ्य सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मकर व मीन राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

सिंह- चन्द्रमा इसी राशि में हैं। व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। मीडिया व बैंकिंग जॉब वालों को सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब में कोई रुका धन प्राप्त होगा। सिंह का चन्द्रमा व कुंभ का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज जॉब व व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। श्री सूक्त का पाठ उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना बनएगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक- दशम चन्द्रमा शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

धनु- छात्रों को  सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के अष्टम गोचर से सफलता मिलेगी। पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व गुरु गोचर जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

कुंभ- आज चन्द्रमा का सप्तम व गुरु का इस राशि में गोचर शुभ है। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का 07 बार पाठ करें।

Related Articles

Back to top button