राशिफल

11 February 2022: मेष व कुम्भ राशि के जातक होंगे लाभान्वित, मकर राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

पढ़ें 11 फरवरी 2022 का राशिफल

मेष- आज परिवार सहित यात्रा का विचार आ सकता है।  मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

वृष- चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण सौभाग्य वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द व कम्बल का दान करें।

मिथुन- मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों के कॅरियर में उन्नति संभावित है। बुध व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्वांश रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- आज चन्द्रमा इसी राशि से एकादश है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

कन्या- कई दिनों से रुका धन प्राप्त होगा। शनि व बुध गोचर वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक- चन्द्रमा का सप्तम गोचर आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

धनु- गुरु व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें।

मकर- शनि का इसी राशि में सूर्य के साथ व चन्द्रमा का पंचम गोचर शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बुध व शुक्र व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का चतुर्थ प्रभाव आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का तृतीय गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है। गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज इस राशि से द्वादश है जिससे धार्मिक कार्यों में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button