राशिफल

02 February 2022: अच्छी रहेगी मेष राशि वालों की लव लाइफ, विष्णु उपासना करें कर्क के जातक

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा एकादश लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। मंगल का नवम प्रभाव भी शुभ है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन मन को धार्मिक व आध्यात्मिक बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शुक्र व गुरु गोचर के कारण लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
जांब में प्रगति होगी। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। चावल का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। जॉब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य व मंगल आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है। स्वास्थ्य से लाभ सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। अन्न दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल व कम्बल  का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमानजी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल-
आज जॉब में प्रमोशन या किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व पीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-
आज परिवार में किसी रिश्ते को लेकर तनाव हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। अन्न व ऊनी वस्त्रों का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज आप जांब में सफल रहेंगे। प्यार में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैंगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
आज धन का व्यय ज्यादा हो सकता है। मंगल व गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। माघ माह में तिल का दान बहुत फलित है।

Related Articles

Back to top button