उत्तराखंड

चिंतन शिविर में तय हो सकती है सीएम की सीट, कार्यकर्ताओं को दायित्व से नवाजने पर भी चर्चा

रामनगर : चिंतन शिविर में भाजपा मुख्यमंत्री के उपचुनाव लडऩे वाली सीट पर भी फैसला ले सकती है। तीन माह से अधिक समय होने के बाद भी मुख्यमंत्री की सीट तय हो पाने के चलते विपक्ष भी भाजपा पर हमलावर है। यह सवाल अंदरखाने भाजपा को भी असहज कर रहा है। इसीलिए चिंतन शिविर में सीट तय कर लिए जाने की संभावना अधिक है। दूसरी ओर सीएम बदलने के बाद तमाम कार्यकर्ताओं की नजर दायित्व वितरण पर भी है।

त्रिवेंद्र सरकार में दायित्व पा चुके तमाम कार्यकर्ताओं की उम्मीद नए सीएम तीरथ से है, तो हटाए जाने को लेकर कहीं न कहीं नाराजगी भी है। हालांकि सरकार भी चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को दायित्व से नवाजने का मन बना रही है। चुनाव में जाने से पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को यह दायित्व की सौगात दे सकती है। मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को जल्द दायित्व वितरण की बात भी कह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक चिंतन शिविर में दायित्व वितरण पर भी स्थिति साफ कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button