उत्तराखंड

उत्तराखंड चुनाव 2022: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर किया प्रहार, कहा- उत्तराखंड के विरोधी आज कर रहे स्वाभिमान की बात

देहरादून। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड की रचना का विरोध करने वाले आज स्वाभिमान की बात कर रहे हैं। जिन्होंने कभी चारधाम के बारे में नहीं सोचा, आज वे ‘चार धाम-चार काम’ का नारा दे रहे हैं। भाजपा ने चारधाम को जोड़ने के लिए आल वेदर रोड पर काम करके दिखाया है। राज्यवासी जानते हैं कि किसने क्या काम किया है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें जीतेगी।

जोशी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस आज किस स्वाभिमान की बात कर रही है। सभी जानते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उनकी टीम ने उत्तराखंड की रचना का विरोध किया था। बीते दिवस कांग्रेस के लोग नृत्य करते दिखे। ये वही लोग हैं, जो पिछली बार हुए स्टिंग में कह रहे थे कि आपको जो लूटना है लूट लो, मैं आंखें बंद कर लूंगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही स्वाभिमान है। साथ ही कहा कि जिन्होंने कभी चारधाम के बारे में नहीं सोचा। अयोध्या, काशी के बारे में नहीं सोचा, आज वे आज चारधाम की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने काम करके दिखाया है, नृत्य नहीं किया।

Related Articles

Back to top button