राशिफल

राशिफल 11 मार्च 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मन की आध्यात्मिक शांति को लेकर विचार आ सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी धार्मिक योजनाएं सफल करेंगे। कर्क व मीन राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: कोई रुका व्यवसायिक कार्य पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। गुड़ का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आशातीत सफलता संभावित है। कर्क व धनु राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: बिजनेस में नवीन कार्य की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बिजनेस संबंधी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध व शुक्र बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज व्यवसाय में थोड़े असमंजस की स्थिति रहेगी। जॉब में प्रोमोशन की संभावना रहेगी। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्र गोचर बिजनेस में सफल करेंगे। जॉब में अपने कार्य को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रोमोशन सम्भावित है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: धार्मिक यात्रा में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: बुध व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: बिजनेस में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है। जॉब में प्रोमोशन या स्थान परिवर्तन को लेकर तैयार रहें। राजनीति से संबद्ध लोग सूर्य व चन्द्रमा की अनुकूलता से सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button