राशिफल

राशिफल, 6 सितंबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष- आज चन्द्रमा व गुरु गोचर विकास के लिये अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष- व्यवसाय को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

3. मिथुन- चन्द्रमा का सिंह व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क- चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व सफेद रंग शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह- व्यवसाय में सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज यात्रा के  प्रति सतर्क रहें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या-  शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का खष्ठम गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

8. वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

9. धनु- आज चन्द्रमा का नवम तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे।

10. मकर- चन्द्रमा के सिंह व शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय  गोचर शुभ परिणाम देंगे। शुक्र व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुंभ- चन्द्रमा का सप्तम गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

12. मीन- चन्द्रमा का खष्ठम गोचर रोग दे सकता है। गुरु बहुत ही शुभ है। सप्तम शुक्र व बुध जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button