राशिफल

तुला राशि वालों को होगी जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति, जानें शनिवार का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
गुरु व बुध का गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। मूंग व तिल का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र व शनि का मकर व चन्द्रमा का सिंह गोचर शुभ हैं। व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-
सूर्य धनु व चन्द्रमा आज इसी राशि से तृतीय है। जॉब में प्रोमोशन का समय है। जॉब में पद परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
व्यायसायिक कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। पॉलीटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बुध व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। हरा व सफेद
रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 
सूर्य व गुरु के प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या-
शुक्र शनि के पंचम व गुरु के खष्ठम प्रभाव से व्यवसाय में सफल रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु धार्मिकयात्रा देगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला-
चन्द्रमा द्वादश व गुरु पंचम हैं। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। माता के आशीर्वाद से लाभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। लाल व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक-
मंगल व चन्द्रमा शुभ है। धन की प्राप्ति सम्भावित है। उदर विकार हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

9. धनु- 
आज सूर्य इस राशि में व गुरु तृतीय अनुकूल हैं। आज का दिन व्यवसाय के लिए मंगलमय है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

10. मकर- 
रियल स्टेट व एजूकेशन से जुड़े लोग सफल रहेंगे। इस राशि का शनि व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलीटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

11. कुम्भ-
राशि स्वामी शनि इस समय इसी राशि से द्वितीय है। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर व्यवसाय को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

12. मीन- 
छात्र करियर में सफल रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु का द्वादश गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

Related Articles

Back to top button