राशिफल

17 दिसंबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज किसी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।सफेद  व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
शुक्र का नवम गोचर स्वास्थ्य को लाभ करेगा। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का द्वादश व शुक्र का मकर गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है। आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है। जॉब के प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। मीडिया व बैंकिंग में बुध व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
मंगल व गुरु गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। लाल व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम व शुक्र का मकर गोचर जॉब में लाभ देगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

7. तुला राशिफल-
छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से लाभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज सूर्य का इस राशि में व शनि का द्वितीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
शुक्र व शनि इसी राशि में हैं। गुरु जॉब में उन्नति देंगे। बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
द्वादश शुक्र जॉब व व्यवसाय  में कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-
शुक्र शनि का एकादश प्रभाव मङ्गलमय है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। शनि से सम्बंधित द्रव्य तिल का दान करें।

Related Articles

Back to top button