राशिफल

16 दिसंबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज गुरु का  कुम्भ व 02;21 pm के बाद चन्द्र का द्वितीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे ।सफेद व नीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
चन्द्रमा के सप्तम गोचर से बैंकिंग व मीडिया जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।हेल्थ में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
02:21 pm के बाद चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का धनु गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है। आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
राजनीति में नवीन कार्य  के लिए अनुकूल समय है। जॉब में प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। धर्म सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से पँचम व 02:21 pm के बाद चन्द्रमा के दशम गोचर से जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
पॉलिटिक्स में सफलता से खुश रहेंगे। 02:21pm के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल-
व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में मित्रों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
सूर्य इस राशि से द्वितीय हैं। जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। सवा किलो उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज 02:21 pm के बाद चन्द्रमा राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। जॉब के प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
शुक्र व शनि अब इसी राशि में हैं। 02:21 pm के बाद पँचम चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व शनि जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
02:21 pm के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ व द्वादश शनि व्यवसाय में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-
एकादश शुक्र व शनि  तथा 02:21 pm के बाद चन्द्रमा का तृतीय प्रभाव शुभ है। गुरु का कुम्भ गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। शनि से सम्बंधित द्रव्य तिल ,कम्बल इत्यादि का दान करें।

Related Articles

Back to top button