उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक हरबंस कपूर का निधन, सीएम धामी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। Harbans Kapoor Passes Away भाजपा के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक हरबंस कपूर का आकस्मिक निधन हो गया। उनका दोपहर बाद लक्खीबाग श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वे पूरी तरह स्वस्थ थे और पार्टी की तमाम बैठक और अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय थे। रविवार को भी उन्होंने विभिन्न बैठकों में प्रतिभाग किया। रात को वे भोजन करने के बाद अपने इंद्रा नगर स्थित आवास पर सो गए थे। सुबह जब उन्हें चाय पीने के लिए उठाया गया तो वे नहीं उठे। वे अभी 75 वर्ष के थे। उनके निधन से भाजपा समेत क्षेत्रवासियों में भी शोक की लहर है।

वहीं, पिथौरागढ़ से विधायक चंद्रा पंत ने ट्वीट किया, हमारे सुख-दुख के साथी, जिनका आशीर्वाद, मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा वरिष्ठतम नेता हरबंस कपूर के निधन से मन बहुत दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और साथ ही उनके परिवारीजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button