राशिफल

20 नवम्बर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु का दशम व चन्द्र का द्वितीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा के अष्टम गोचर से बैंकिंग व आईटी जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व शुक्र जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 

चन्द्रमा का द्वादश व शुक्र का सप्तम गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है। आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

व्यवसाय में नवीन कार्य के लिए अनुकूल समय है। जॉब में प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-

राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में मित्रों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

सूर्य इस राशि में हैं। जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

इस राशि के व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व शनि जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

चन्द्रमा का चतुर्थ व द्वादश शनि व्यवसाय में संघर्ष प्रदान कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 

दशम शुक्र,  तथा गुरु व शनि का एकादश प्रभाव शुभ है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। गुरु से सम्बंधित द्रव्य धार्मिक पुस्तक का दान करें।

Related Articles

Back to top button