राशिफल

राशिफल, 6 जुलाई 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज चन्द्रमा का द्वितीय गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।लाल व नारंगी रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा आज इसी राशि में है।आप अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा।हरा व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

मिथुन- चन्द्र का द्वादश व सूर्य का मिथुन गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।नीला व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का  एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के एकादश व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के व्यय के  प्रति सतर्क रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

कन्या- छात्र कॅरियर में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है।माता लक्ष्मी जी की पूजा करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद व बैगनी रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व शक्कर का दान करें।

धनु- आज चन्द्रमा का खष्ठम लेकिन गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक सरकारी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय व चन्द्रमा का पँचम गोचर शुभ है।शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।हरा व बैगनी रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कुम्भ-  चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा।गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का तृतीय व गुरु का एकादश गोचर मंगलमय है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button