राशिफल

16 नवम्बर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज मंगल व चन्द्रमा का  गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब से संबंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुरु व शनि दशम शुभ रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
शुक्र सप्तम व चन्द्रमा एकादश  शुभ है। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-
चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय के लिए फलदायी है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। यात्रा से सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में केतु थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। बिजनेस में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-
अष्टम चन्द्रमा है लेकिन सूर्य तृतीय अनुकूल हैं। मित्रों से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लें देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
संतान की सफलता से खुश रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद लें।

7. तुला राशिफल- 
शुभ यात्रा का संयोग हैं। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज जॉब में उन्नति की स्थितियां अनुकूल हैं। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गृह निर्माण कार्य में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

10. मकर राशिफल-
शनि व गुरु इसी राशि में हैं। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-
द्वितीय चन्द्रमा बिजनेस व जॉब में सफलता प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन यात्रा के लिए सुखद रहेगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल-
कन्या व मीन राशि के मित्र से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button