राशिफल

16 अक्टूबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 

आज  चन्द्रमा का एकादश गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

आप छात्र अपनी अकादमिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल-

सूर्य का चतुर्थ व चन्द्र का भाग्यभाव मे तथा गुरु का मकर गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

शनि व चन्द्रमा स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

जॉब में सूर्य के इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के  प्रति सतर्क रहें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

शुक्र अब इसी राशि से तृतीय में हैं। जॉब में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब में लाभ देगा। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- 

शुक्र द्वितीय है। चन्द्रमा पँचम है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा प्रोमोशन या स्थान परिवर्तन संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

शुक्र व बुध शुभ हैं लेकिन जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। आसमानी व हरा रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

राशि स्वामी गुरु का द्वितीय व चन्द्रमा का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र मीडिया से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 

शनि व गुरु के इसी राशि में होने से शुभ फल प्राप्ति है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शुक्र जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

चन्द्रमा का द्वादश प्रभाव धार्मिक कार्यों  के लिए बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button