राशिफल

27 सितम्बर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु शनि का मकर व चन्द्र का द्वितीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज शिक्षा में किसी विशेष कार्यों से
सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्र का द्वादश व शनि का अष्टम गोचर सफलता देता है। मंगल व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

गुरु व चन्द्रमा गोचर छात्रों के लिए अनुकूल  है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व बुध  उन्नति दे सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। जॉब सम्बन्धितकार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 

जॉब में राशि स्वामी सूर्य का द्वितीय व चन्द्रमा के वृष गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

छात्र कॅरियर में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- 

छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व हरा रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा का वृष व सूर्य  का कन्या राशि में गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

शनि व गुरु का इस राशि में गोचर टेक्निकल व बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

चन्द्रमा का चतुर्थ व शनि का द्वादश गोचर बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। लाल व बैगनी रंग शुभ है। चावल का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

छात्र शिक्षा में सफल रहेंगे। गुरु का एकादश, शुक्र का अष्टम व चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व पीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। अन्न का दान करें।

Related Articles

Back to top button