राशिफल

13 सितम्बर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल-

आज गुरु व मंगल गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

अपनी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का खष्ठम, शुक्र का पँचम व सूर्य का तृतीय गोचर मंगलमय है। मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

आज सूर्य सिंह व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र का तृतीय व गुरु का अष्टम गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद  से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि में के गुरु के सप्तम व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

मीडिया व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल-

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। आसमानी व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। सवा किलो चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल-

आज चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का कुम्भ राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। पारिवारिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल-

शुक्र के तुला व चन्द्रमा के एकादश तथा सूर्य के खष्ठम गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-

गुरु अभी इसी राशि में हैं। शुक्र के नवम व सूर्य  का सप्तम  गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

गुरु का द्वादश तथा शुक्र का अष्टम में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

Related Articles

Back to top button