राशिफल

राशिफल 11 सितम्बर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल-

आज चन्द्रमा सप्तम है। जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। बुध व शुक्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-

खष्ठम चन्द्र कार्य बाधा दे सकता है। गुरु व शुक्र गोचर की अनुकूलता  के कारण आध्यात्मिक की उन्नति दिख रही है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। बैगनी रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा के पँचम गोचर के कारण सन्तान को उन्नति की प्राप्ति संभावित है। सफेद रंग शुभ है। शुक्र व मंगल के गोचर भी अनुकूल है। उदर जनित रोग की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल-

व्यवसाय में तुला या कन्या राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। माता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-

जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा तृतीय व सूर्य मंगल इसी राशि में रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल-

जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। शुक्र व मंगल बिजनेस से लाभ प्रदान करेंगे। लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। द्वितीय चन्द्रमा सफलता देगा।

7. तुला राशिफल-

चन्द्रमा आज इसी राशि में है। सिंह राशि के मंगल व सूर्य आज जॉब में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

बुध व चन्द्र गोचर शिक्षा में सफल करेंगे।चन्द्रमा द्वादश है। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल-

राशि स्वामी गुरु का तृतीय, सूर्य का भाग्यभाव तथा चन्द्रमा का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल-

शनि इसी राशि में व दशम चन्द्रमा अपने कर्म में सफलता व मनोयोग देगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बुध व गुरु गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नारंगी रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल-

गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर आपके भाग्यभाव को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के सिंह गोचर से लाभ मिल सकता है। बैगनी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर रुका धन दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। गुरु के द्रव्यों चने की दाल व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Related Articles

Back to top button