राशिफल

01 सितंबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष- आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का तृतीय गोचर जाॅब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सन्तान के विवाह को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष- गुरु व मंगल धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन- चन्द्र का मिथुन व सूर्य का सिंह गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जाॅब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा इस राशि से द्वादश है।भावुकता देगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जाॅब में चन्द्रमा व गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह- जाॅब में सूर्य के सिंह व चन्द्र के एकादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जाॅब के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या- संतान की सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का दशम गोचर कर्म में संलग्नता से लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला- बैंकिंग व आईटी जाॅब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जाॅब में उच्चाधिकारियों से लाभ है सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

8. वृश्चिक- चन्द्रमा अष्टम है। स्वास्थ्य में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जाॅब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

9. धनु- आज चन्द्र का सप्तम व सूर्य का भाग्य भाव में गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

10. मकर- शनि व मंगल व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जाॅब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। मीडिया व फ़िल्म से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का पंचम भाव में गोचर बैंकिंग व आईटी जाॅब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन- छात्र सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्र का  चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज बुध व चन्द्रमा स्किन विकार से कष्ट दे सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

Related Articles

Back to top button