राशिफल

27 अगस्त 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष- आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का द्वादश गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष- राशि स्वामी शुक्र का पँचम व चन्द्रमा का द्वादश गोचर शिक्षा को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।मीडिया व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3 मिथुन- चन्द्रमा का एकादश व सूर्य का तृतीय गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।आसमानी व हरा रंग शुभ है।स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4 कर्क- चन्द्रमा का द्वितीय गोचर पारिवारिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग,मीडिया व मैनेजमेंट जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5 सिंह- जॉब में सूर्य के सिंह व चन्द्र के भाग्य भाव में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें।माता का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

6कन्या- बिजनेस में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

7 तुला- बैंकिंग व टीचिंग जॉब के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

8 वृश्चिक- आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम व शुक्र एकादश है। उदर जनित विकार संभावित है।जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

9 धनु- आज चन्द्र का पँचम व सूर्य का नवम गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा।  बैगनी व हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

10 मकर- शनि का इस राशि में व शुक्र का नवम गोचर पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11 कुम्भ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का तृतीय गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

12 मीन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।गुरु का व्यय भाव व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व पीला रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Related Articles

Back to top button