राशिफल

27 जुलाई 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज चन्द्रमा व मंगल गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुरु छात्रों को उन्नति देगा ।पीला व सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

वृष- चन्द्रमा व शुक्र गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।मसूर की दाल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- चन्द्र व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए कार्य आरंभ  कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके सरकारी कार्यों में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सूर्य के द्वादश गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व लाल रंग शुभ है।

कन्या- छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा।उड़द का दान करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

तुला- बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जॉब में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

वृश्चिक- परिवार को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है।चावल का दान करें।वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु-  आज संतान की सफलता सुख से प्रसन्नता है।गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे।आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- बिजनेस में नई डील के लिए आज समय अनुकूल है।  शनि का इस राशि में व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर लाभ देगा।परिवार में खुशहाली की स्थिति  रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

कुम्भ- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। द्वादश शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।चन्द्रमा के बीज मंत्र  का जप करें।

मीन- चन्द्रमा का द्वादश गोचर इमोशन देता है।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। परिवार को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।श्रावण माह में भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Related Articles

Back to top button