राशिफल

राशिफल 09 जून 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष: आज संतान के विवाह से सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

वृष: आपको जॉब में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज विवादों से बचना होगा। मित्रों संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन:आज राजनीति को नई दिशा देंगे। व्यवसाय की नव योजना सफल हो सकती है।नीला व आसमानी रंग शुभ है। गणेश जी को दूर्वा व मोदक अर्पित करें। मूंग का दान करें।

कर्क: जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव हो सकता है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

सिंह: व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।लाल रंग शुभ है।आज धन के व्यय के प्रति सचेत रहें।गाय को गुड़ खिलाएं।

कन्या: आज का दिन शिक्षा में सफलता का है।आज किसी सन्त के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला:आज जॉब से सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है।तिल का दान करें।

वृश्चिक:आज व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे।धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्य चावल का दान करें।जॉब में तनाव सम्भव है।

धनु:आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।  धन का व्यय होगा। आज कार्यस्थल पर विवादों से बचें। चने की दाल का दान करें।पीला व नारंगी रंग शुभ है।

मकर:जॉब को नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में  उच्चाधिकारियों का सहयोग है।उड़द का दान करें।

कुम्भ: व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं।जॉब में प्रगति से सुख मिलेगा।सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।सम्बन्धों में तनाव मिल सकता है।तिल का दान करें।

मीन: आज जॉब में  रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। परिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अन्न दान करें।

Related Articles

Back to top button