राशिफल

राशिफल 23 July 2020: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  इस राशि के छात्र आज मंगल व चन्द्र गोचर से लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध हो सकता है।लाल रंग शुभ है।जॉब में उन्नति होगी।धन का आगमन हो सकता है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र इसी राशि में हैं। चन्द्र व शुक्र गोचर आज जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर करेंगे।कन्या व तुला मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राहु व बुध इसी राशि में हैं। चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धित कोई भी नया निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा व्यवसाय में प्रगति देगा। छात्र लाभान्वित होंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन आगमन होगा। चन्द्रमा के द्रव्य चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। ससुराल पक्ष से लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति है। गाय को गुड़ खिलाएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में अब सुधार होगा ।हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  व्यवसाय में संघर्ष है। धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे। नीला रंग शुभ है।रुद्राभिषेक कराएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। आज अपने आत्मबल को कम मत होने दें।सिंह राशि के लोग आपके लिए व्यवसाय में  हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का प्रभाव आज व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति कराएगा।  धन आगमन के संकेत हैं।किसी नई बिजनेस डील की संभवना रहेगी। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि व चन्द्रमा का सहयोग जॉब व व्यवसाय में  प्राप्त होगा। मिथुन व तुला राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। मित्र लाभ प्रदान करेंगे। काले वस्त्र  का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: कोई धार्मिक कार्य प्रारंभ करेंगे। हनुमान जी का आशीर्वाद लें।धन का निवेश रियल स्टेट में करें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सँघर्ष है ।आज पारिवारिक विवाद मत करें। धन का व्यय हो सकता है। लाल रंग शुभ है। मेष व वृश्चिक राशि के लोगों से लाभ मिलेगा।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अन्न दान करें।

Related Articles

Back to top button