उत्तराखंड

काम न आया सीएम धामी का घर जाकर मनाना, नाराजगी ही साबित हुई खामोशी

हल्द्वानी : अभी पिछले महीने ही उत्तराखंड के सियासी गलियारे में आर्य के नाराज होने की चर्चा जोरों से उठी थी। इसे तब और बल मिला जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके घर जाकर मुलाकात की। हालांकि उसके बाद प्रदेश भाजपा की तरफ से स्पष्ट किया गया कि ऐसी कोई बात नहीं है। बल्कि परिवहन मंत्री आर्य ने खुद पत्रकारों से कहा था कि यह सब काल्पनिक और मनगढंत बाते हैं। मेरी खामोशी को किसी नाराजी से जोड़ना गलत होगा।

हुआ यूं कि 25 सितंबर शनिवार सुबह मुख्यमंत्री धामी अचानक यमुना कालोनी स्थित कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आवास पर पहुंचे। आर्य ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और फिर दोनों ने आवास में नाश्ता किया। इस दौरान उनके बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद से इंटरनेट मीडिया व राजनीतिक दलों में यह चर्चा शुरू हो गई कि नाराज कैबिनेट मंत्री को मनाने का सीएम प्रयास कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक अनुभवियों ने तभी से यह आशंका जाहिर करना शुरू कर दिया था कि आर्य की कांग्रेस में वापसी संभव है।

Related Articles

Back to top button