उत्तराखंड

तो जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद चर्चा ने पकड़ा जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के तीन दिनी दिल्ली दौरे के बाद एक बार फिर राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। खासकर, मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वयं इस तरह की चर्चाओं को स्वाभाविक करार दिया।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल का आकार अधिकतम 12 सदस्यीय हो सकता है। मार्च 2017 में, जब त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनाई, तब मंत्रिमंडल में 10 ही सदस्य शामिल किए गए। यानी, शुरुआत से ही मंत्रिमंडल में दो स्थान रिक्त रखे गए। इसके बाद डेढ़ वर्ष पूर्व त्रिवेंद्र कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश पंत के निधन से मंत्रिमंडल में एक और स्थान रिक्त हो गया। पिछले डेढ़ वर्षों के दौरान कई बार नए मंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चा चली। पिछले वर्ष फरवरी में स्वयं मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार जल्द किए जाने की बात कही, मगर उसके बाद विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण एक बार फिर मामला टल गया।

Related Articles

Back to top button