राशिफल

राशिफल 15 फरवरी 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मीन का चन्द्र गोचर जॉब में उन्नति देगा ।सफेद व पीला रंग शुभ है।अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: चन्द्र का मीन व गुरु का मकर गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनका दर्शन करें तथा उनकी चार परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज किसी अचानक लाभ  से खुश रहेंगे।चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। गणेश जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में भी उन्नति है।विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज चन्द्र व गुरु गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। व्यवसाय में नई बिजनेस डील मिल सकती है।पीला रंग शुभ है। शनि व गुरु  लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि, गुरु व बुध के इसी राशि में होने से लाभ है,लेकिन बुध वक्री है। जॉब व व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: चन्द्रमा व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। जॉब में आज का दिन सुखद रहेगा। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। गुरु रुके धन का आगमन करेंगे। शनि व चन्द्र गोचर हेल्थ को लेकर परेशान कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है।विष्णु जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button