राशिफल

राशिफल 11 जनवरी 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: हनुमान जी की कृपा आप पर है। प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज गुरु व मकर का बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आसमानी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: पिता के आशीर्वाद से लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव व्यवसाय व जाँब में सफल करेगा। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: शिक्षा से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी।यात्रा के प्रति सचेत रहें। नारंगी शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्र का गोचर लाभ दे सकता है।मूंग का दान करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा जाँब में उन्नति देंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नारंगी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जाँब में शुक्र व चन्द्र गोचर प्रगति देगा। नारंगी रंग शुभ है। चने का दान करें। आज कोई धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन जाँब में सफलता का है। गुरु व चन्द्र गोचर शुभ है। नारंगी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। किसी प्रिय मित्र के आगमन के संकेत हैं। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन संघर्षमय है। व्यवसाय में परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: उच्चाधिकारियों की सहायता से जाँब में उन्नति हो सकती है। हेल्थ से थोड़ा तनाव मिल सकता है।नारंगी रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button