राशिफल

राशिफल 06 जनवरी 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मानसिक तनाव रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य अब पूर्ण हो सकता है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रोमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। पीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। गुरु जॉब में सफल करेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों की उन्नति होगी। वाहन प्रयोग  के प्रति सचेत रहें। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। बुध का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है। गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा आईटी व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता देंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब व व्यवसाय में चन्द्रमा व शुक्र सफलता की तरफ ले जा सकते हैं। लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में अपने परफार्मेंस में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। रुके हुए कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों का है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब व व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। व्यवसाय में थोड़ा तनाव मिल सकता है। पीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

Related Articles

Back to top button