उत्तराखंड

उत्‍तराखंड के नए मुखिया पर 10 दिन तक हुआ मंथन और चुनने में लगे केवल 20 मिनट

देहरादून : उत्‍तराखंड में भाजपा विधायक दल के नए नेता के रूप में पुष्कर सिंह धामी का चुनाव विधायक दल की बैठक में महज 20 मिनट में हो गया।

नतीजे आने के बाद से ही चल रहा था मंथन

यह बात अलग है कि राज्य में 10 मार्च को नतीजे आने के बाद से ही नए मुख्यमंत्री को लेकर मंथन चल रहा था। पार्टी पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने विधायकों से चर्चा के बाद पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा की।

सोमवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी दोपहर साढ़े तीन बजे देहरादून पहुंचे और एक होटल में वरिष्ठ पार्टी नेताओं संग बैठक की।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button