राशिफल

22 सितम्बर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज चन्द्रमा व गुरु गोचर लाभप्रद है। छात्रों को सफलता मिलेगी। चन्द्रमा का बारहवां प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। गुरु छात्रों को उन्नति देगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
चन्द्रमा का एकादश व शुक्र का खष्ठम गोचर छात्रों को शिक्षा में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का दशम व गुरु का नवम गोचर लाभप्रद है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 
व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-
टीचिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। मंगल सूर्य इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम है। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गुरु के सप्तम गोचर का लाभ लें। विष्णु उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
मैनेजमेंट व मीडिया जॉब वाले करियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। तिल का दान करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। शुक्र इस राशि से द्वितीय है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

7. तुला राशिफल-
व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। लाल व बैगनी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
जॉब या व्यवसाय को लेकर कोई नवीन कार्य हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल-
आज जॉब में किसी प्रोजेक्ट की प्राप्ति की सफलता से प्रसन्नता है। गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 
मीडिया, टीचिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के लिए आज समय अनुकूल है। शनि का इस राशि में व चन्द्रमा का तृतीय गोचर लाभ देगा। परिवार में खुशहाली की स्थिति रहेगी। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
सूर्य, मंगल व बुध इस राशि से अष्टम है। आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय है। द्वादश शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें। शनि के बीज मंत्र का जप करें।

Related Articles

Back to top button