राशिफल

राशिफल 10 दिसंबर 2020: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज आप अपने व्यावसायिक उद्देश्य में सफल रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में कोई विवाद आज समाप्त हो सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में कन्या या तुला राशि के उच्चाधिकारियों  की सहायता से प्रोमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज बुध ,शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व गुरु का गोचर जॉब में सफल करेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। भगवान सूर्य की उपासना करें। पीला रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ दे सकता है। सफेद व नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा राजनीतिज्ञों को उन्नति देंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: मंगल आत्मबल देगा। चन्द्रमा व गुरु जॉब में सफलता की तरफ ले जा सकते हैं। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष व भय से बचने का है। अपने मन को भयमुक्त करें। पिता का आशीर्वाद लें।लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। बेवजह की यात्रा आपको परेशान कर सकती है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब को लेकर संघर्षमय है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बजरंगबाण का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर चिंतित रहेंगे। अनचाही यात्रा हो सकती है। हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव मिल सकता है। नारंगी रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button