राशिफल

राशिफल 8 दिसंबर 2020 : जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आप आध्यात्मिक मार्ग पर हैं। हनुमान जी की कृपा आप पर है। बजरंगबाण का पाठ करें। कोई पुराना रुका कार्य अब पूर्ण हो सकता है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में प्रोमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्रमा छात्रों को शिक्षा में लाभ देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर से लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव व्यवसाय में सफल करेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान की उन्नति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नारंगी रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: रुके धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्र का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। बैगनी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: जॉब में मंगल व गुरु प्रोमोशन की तरफ ले जा सकते हैं। व्यवसाय में शुक्र व चन्द्र गोचर सफलता देगा। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन कार्यों की अधिकता का है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जाँब में अपने परफार्मेंस में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: स्वास्थ्य में किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। रुके हुए धन के आगमन के संकेत हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।    

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज का दिन संघर्षमय है। जॉब में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today:  आज धार्मिक पूजा का सानन्द लेंगे। व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। रिश्तों में थोड़ा तनाव मिल सकता है। नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

Related Articles

Back to top button