राशिफल

राशिफल 16 July 2020: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक बहुत ही सफल राजनीतिज्ञ होते हैं। चन्द्र व मंगल गोचर के कारण राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रमोशन की संभावना है। हेल्थ से थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज व्यवसाय व जॉब में संघर्ष है। इस राशि का स्वामी शुक्र इसी राशि में है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा आध्यात्मिक बनाएगा। व्यवसाय में प्रगति करेंगे सफेद रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व शुक्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। जॉब में उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गेहूं का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में प्रगति होगी। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। व्यवसाय की लेकर आज तनाव हो सकता है। गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा जॉब में नवीन अवसर दे सकते हैं। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। श्री सूक्त का पाठ करें। कोई रुका  कार्य पूर्ण होगा। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा आर्थिक स्थिति को  लाभान्वित करेगा। आज विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज वाहन क्रय करने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज जॉब में उन्नति है। रुका कार्य पूर्ण होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में प्रगति होगी। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। काले वस्त्र का दान करें। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में सफलता मिलेगी। आज यात्रा ना करें। पीला रंग शुभ है। पिता से लाभ मिलेगा। पीले फलों का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button