राशिफल

राशिफल 24 नवंबर 2020: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा  किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता दिलाएंगे। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकती है।लाल रंग शुभ है।लाल फलों का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: व्यवसाय में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। शुक्र व चन्द्र अनुकूल है। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पीला रंग शुभ है।अन्न दान करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज छात्र शिक्षा को नई दिशा देंगे  तथा अपने जॉब की योजना बनाएंगे। आज आपका मन धार्मिक रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा व गुरु अनुकूल है।व्यवसाय में लाभ है। जॉब में नूतन उत्तरदायित्व आरंभ होंगे।पीला रंग शुभ है। धर्मिक यात्रा हो सकती है।संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। अन्न का दान श्रेयष्कर है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन प्रयोग करते समय सतर्क रहें।आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। पिता का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। बड़े भाई से लाभ प्राप्त होगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनका दर्शन करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में विवाद की स्थिति आ सकती है। विष्णु भगवान के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। सफेद रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा आपके कार्यों को विस्तार देंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें। वाहन खरीदने का सन्योग बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष करना होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी तथा धन का आगमन होगा। गृह निर्माण की दिशा में सफलता मिलेगी। नारंगी रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  गुरु व शनि इसी राशि मे हैं। शनि व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में सफल करेंगे।राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।व्यवसाय  को नई  दिशा देंगे ।हरा रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  आज वाणी के प्रयोग पर ध्यान दें। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग  सफल रहेगी। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  जॉब में थोड़ा संघर्ष है। व्यवसाय में लाभ रहेगा।धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्र गोचर आपका साथ देंगे। आसमानी व पीला रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Related Articles

Back to top button