राशिफल

राशिफल 23 नवंबर 2020: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल आत्मबल देंगे। धन का निवेश रियल स्टेट में करें।  जाँब सम्बन्धित निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आपको आज जाँब में एक नया चैलेंज मिलेगा। भावुकता से बचना होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी ।सफेद रंग शुभ है। नए व्यवसाय से लाभ मिलेगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जाँब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में नई पार्टनरशिप सफल हो सकती है। हरा रंग शुभ है। आज यात्रा से बचें। गणेश जी को दूर्वा व मोदक अर्पित करें।अन्न दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जाँब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई रुका धन प्राप्त होगा। पीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। आपकी मृदुभाषी व्यवहार से कई कार्य बनेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। गुलाबी रंग शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन सँघर्ष का है।आज जाँब में कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे।बड़े भाई से लाभ प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है।  सुंदरकांड का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज बिजनेस को नया आयाम देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें। जाँब में तनाव सम्भव है। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आज यात्रा से बचें।पीला रंग शुभ है।छात्र सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु की मकर में स्थिति  व्यवसाय में सम्पन्नता लाएगी। जाँब में सफल रहेंगे तथा अपने कार्यों को नई सकारात्मक दिशा देंगे। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में शुभ लाभ है। स्वास्थ्य में प्रगति से सुख मिलेगा।नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। जाँब में अपने उच्चाधिकारियों से लाभ मिल सकता है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज बहुत आवश्यक हो तभी यात्रा करें।किसी रुके धन की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय को नई दिशा देंगे। लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button