राशिफल

राशिफल 17 नवंबर 2020: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल, गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जाँब में किसी बात को लेकर तनाव अब समाप्त हो सकता है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।धन का व्यय हो सकता है। शनि व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में किसी नए कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज लंबी यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: नए व्यवसाय सम्बन्धी  कोई बड़ा निर्णय लेने के पहले विचार करें। छात्र लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग व प्रोत्साहन मिलेगा। राजनीति में सफलता है। नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र बार पाठ करें। गुड़ दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बुध व चन्द्र गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। स्वास्थ्य लाभ से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्र गोचर जाँब में लाभ दे सकता है। हरा रंग शुभ है। बुध के बीज मंत्र का जप करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन पुराने विवादों को निपटाने का है। जाँब में तनाव संभव है। बजरंगबाण का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है। हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में सफलता देगा।पॉलिटिक्स से जुड़े लोग लाभन्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज मंगल,शुक्र व चन्द्र के शुभ प्रभाव से किसी पुराने लंबित कार्य के पूर्ण होने में सफलता की प्राप्ति होगी।धन आगमन  के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। गुरु के बीज मंत्र का जप करें।

10. मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसर की प्राप्ति का समय है। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। हरा व नीला रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें।

11. कुम्भ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। हनुमानबाहुक का पाठ करें । नीला रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें।

12॰ मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आज वाणी के प्रयोग पर नियंत्रण रखें। कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यवसाय में शुभ लाभ है। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।

Related Articles

Back to top button