राशिफल

आज का राशिफल 15 नवंबर 2020: तुला, मेष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगी सफलता, जानिए आज कैसा रहेगा दिन

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिवस आराम  का है। परिवार संग समय बिताने का है। धार्मिक यात्रा का दिवस  है।मंगल व चन्द्र गोचर आज व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करा सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन सामाजिक कार्यो का है। दान पुण्य करते रहें।धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। । व्यवसाय में प्रगति के द्वार खुलेंगे। हरा रंग शुभ है। गुरु व चन्द्र गोचर लाभान्वित करेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा व गुरु धार्मिक यात्रा पर ले जाएगा। गुरु, मंगल व शुक्र गोचर आपको व्यवसाय में लाभ देगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद आवश्यक है। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: धार्मिक कार्यों में संलग्नता से प्रसन्नता होगी। बुध, शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ दे सकता है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में प्रोग्रेस करेंगे। धार्मिक यात्रा संभव है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आसमानी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्रमा गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा।मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। बजरंगबाण का पाठ करें।लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। गुरु व चन्द्र गोचर के शुभ प्रभाव से रुके धन की प्राप्ति होगी। रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। गुरु के बीज मंत्र का जप करें।

10. मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल हैं। व्यवसाय में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद आपको हर्षित करेगा। हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। धार्मिक कार्यों में उन्नति है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हनुमानबाहुक का पाठ करें । आसमानी रंग शुभ है।

12 मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आज का दिन गृह कार्यों को सम्पन्न करने का है।आज स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त पाठ करें। अन्न  दान करें।

Related Articles

Back to top button