राशिफल

राशिफल 17 सितंबर 2020: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आप चन्द्र गोचर का लाभ लेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। छात्र अपने आत्मबल को कम ना होने दें। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज व्यवसाय में चन्द्रमा व शुक्र गोचर को सहयोग रहेगा। धन का आगमन होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध व चन्द्रमा के प्रभाव से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: पूर्वाफाल्गुनी का चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। अन्न का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता से कई कार्य बनेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व सफेद रंग शुभ है। सूर्य से संबंधित द्रव्यों गुड़ व गेहूं का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज जॉब से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज स्वास्थ्य संबंधित किसी भी लापरवाही से बचें। हनुमानबाहुक का पाठ करना बेहतर होगा। नीला रंग शुभ है। छात्रों के लिए आज लाभप्रद दिवस है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्र गोचर जमीन या मकान खरीदने का विचार बनाएंगे। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में तनाव से बचें। अपने आत्मबल को बनाए रखें। लाल रंग शुभ है। पीले फल का दान करें। जॉब को लेकर कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। छात्र शिक्षा को नई सकारात्मक दिशा देंगे। वाहन क्रय कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज कोई रुका काम पूरा हो सकता है। पिता का आशीर्वाद लाभप्रद है। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में कार्यों की अधिकता रह सकती है। कार्य स्थल पर अपने आपको विवादों से दूर रखें। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ में प्रोग्रेस है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button